मगध की पवित्र
एवम् ऐतिहासिक रूप से महत्वपूर्ण धरा पर बसी सिकरिया
पंचायत अपने अस्तित्व के कालक्रम मे विभिन्न
कारणो से जानी जाती रही है । लेकिन आज़ अतीत
के कारणो को पीछे छोड़्कर सिकरिया पंचायत विकास
के उगते हुए सूर्य का प्रतीक बन गयी है। माननीय मुख्यमंत्री
श्री नीतीश कुमार द्वारा दि. 21-01-2006 को जहानाबाद जिले
की इस
पंचायत मे "आपकी सरकार आपके द्वार" नामक
विकासोन्मुखी कार्यक्रम की शुरुआत के बाद 'सिकरिया'
पंचायत विकास की दिशा मे कीर्तिमान स्थापित करने के लिए द्र्ढ़संकल्प
है ।
भौगोलिक स्थिति:-
पटना-गया मुख्य
मार्ग से सिकरिया का पहुंच
पथ
पटना -गया मार्ग से करीब 5 कि.मी. उत्तर दिशा की ओर जहानाबाद
जिला मुख्यालय से इस पंचायत की दूरी करीब 12 कि.मी. है। यहॉ
से निकटतम रेलवे स्टेशन पटना -गया मार्ग पर जहानाबाद
रेलवे स्टेशन तथा कड्रौना हाल्ट है।